• India
  • Loading...
BREAKING
सोशल

मनेर में जिस्मफरोशी का बड़ा खुलासा! शिवम होटल में पुलिस की रेड!

(सुपन राय, न्यूज़ 4 पंचायत, मनेर/पटना) - पटना जिले के मनेर में सोमवार की शाम पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में हड़कंप मचा दिया। गुप्त सूचना के आधार पर मनेर पुलिस ने प्रखंड कार्यालय के समीप टाटा कॉलोनी स्थित मुख्य सड़क पर बने शिवम होटल में छापेमारी की, जहां से देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

नाबालिग के साथ युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया

पुलिस जब होटल के एक कमरे में पहुंची तो वहां एक युवक को नाबालिग युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। मौके से एक महिला दलाल, युवक और होटल संचालक को हिरासत में लिया गया, जबकि नाबालिग युवती का रेस्क्यू किया गया है।

रिटायर्ड अधिकारी का होटल, बेटे पर गंभीर आरोप

सूत्रों के अनुसार, होटल संचालक केंद्रीय सैन्य पुलिस (Central Military Police) का सेवानिवृत्त अधिकारी बताया जा रहा है। वहीं, उसका पुत्र जो पहले ITBP में कार्यरत था, नौकरी छोड़कर इस अवैध धंधे को संचालित करने में पूरी तरह शामिल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे एंगल की जांच कर रही है।

छापेमारी में आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस ने होटल से 12 कंडोम और 3 पत्ते सेक्सवर्धक दवाइयां बरामद करने का दावा किया है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि यहां लंबे समय से यह धंधा संचालित हो रहा था।

एसडीपीओ का बयान

इस संबंध में दानापुर-2 के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि
"गुप्त सूचना के आधार पर शिवम होटल में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक महिला सेक्स वर्कर, एक युवक एवं होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग युवती का रेस्क्यू किया गया है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।"

इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही पूछताछ

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ कर रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

बड़ा सवाल: आखिर कब तक चलता रहेगा ऐसा गोरखधंधा?

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर स्थित होटल में इस तरह का अवैध धंधा चलना प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी गहराई तक जाकर कार्रवाई करती है।

इस समाचार को साझा करें