• India
  • Loading...
BREAKING
सोशल

मनेर में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दानापुर SDO बोले – अब नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

मनेर (पटना) :- सुपन राय, न्यूज़ 4 पंचायत
मनेर में LPG गैस की कालाबाजारी और उपभोक्ताओं से जबरन 30 से 40 रुपये की अवैध वसूली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों इस मुद्दे को लेकर कई उपभोक्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बावजूद संबंधित गैस एजेंसी से जुड़े लोगों की मनमानी जारी है।

मनेर स्थित भारत गैस एजेंसी के “मां डिस्ट्रीब्यूटर्स” से जुड़े कुछ लोग उपभोक्ताओं से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूल रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान उनसे जबरन अतिरिक्त पैसे लिए जाते हैं, विरोध करने पर गैस देने में आनाकानी की जाती है।

हालांकि अब यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है। दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) ने इस पूरे प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि LPG गैस में कालाबाजारी और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और कर्मचारियों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

इतना ही नहीं, जब मार्केटिंग ऑफिसर (MO) के लगातार कार्यालय से गायब रहने का सवाल उठा, तो SDO ने इस पर भी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

देश के कई हिस्सों में LPG गैस की कालाबाजारी को लेकर पहले भी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है, जहां अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी तक हुई है । ऐसे में मनेर का यह मामला भी अब प्रशासन के लिए एक बड़ी chunauti banti jaa rahi है।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन की चेतावनी के बाद मनेर में चल रही गैस की कालाबाजारी पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी, या फिर उपभोक्ताओं का शोषण यूं ही जारी रहेगा?

फिलहाल प्रशासन की सख्ती के बाद यह साफ है कि अब LPG गैस में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं है।

इस समाचार को साझा करें