(सुपन राय, न्यूज़ 4 पंचायत, मनेर/पटना) - मनेर सड़क दुर्घटना में तीन दिन पहले हुई विक्की और कुणाल की मौत के बाद गुरुवार को बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव जीवराखन टोला पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
मंत्री ने हादसे में घायल रौशन कुमार और रौशन साव के परिजनों से भी मुलाकात की और घायलों के स्वास्थ्य तथा परिवार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
मंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने भी उनसे मुलाकात की तथा सड़क दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों और पीड़ित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया।
इस मौके पर सरोज कुमार, सनोज यादव, कामाख्या राय, उमेश राय, विजय यादव, रणधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में विक्की और कुणाल की मौत हो गई थी, जबकि रौशन कुमार और रौशन साव घायल हुए थे। हादसे के बाद से ही इलाके में शोक का माहौल है।