• India
  • Loading...
BREAKING
“तड़-तड़ गोलियों से गूंजा छिहत्तर गांव: खूनी संघर्ष में 2 को लगी गोली, मचा हड़कंप!”
पंचायत

“तड़-तड़ गोलियों से गूंजा छिहत्तर गांव: खूनी संघर्ष में 2 को लगी गोली, मचा हड़कंप!”

(सुपन राय, न्यूज़ 4 पंचायत, मनेर/पटना) - राजधानी से सटे मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव में रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों के साथ जमकर गोलीबारी शुरू हो गई।

सूत्रों के मुताबिक 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों को गोली लगने की सूचना है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक महीने पहले लड़की से छेड़खानी को लेकर गांव में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था, जिसका मामला थाने में दर्ज भी है।
इसी पुराने विवाद ने रविवार सुबह फिर तूल पकड़ लिया, जब चितरंजन राय और राजू राय गुट आमने-सामने गए

 देखते ही देखते दोनों तरफ से दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए और गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया

 घायल कौन-कौन?

इस खूनी संघर्ष में —

  • रुदल राय (22 वर्ष)
  • संदीप कुमार (16 वर्ष)
  • रणजीत राय (42 वर्ष)
  • हरेंद्र राय (42 वर्ष)
  • राजकुमार राय (32 वर्ष)
  • धर्मेंद्र राय (45 वर्ष)

सभी घायलों को मनेर पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।

पुलिस एक्शन में

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी वेस्ट संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

  • घटनास्थल से 3 से 5 खोखा बरामद
  • पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात
  • स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है

थानाध्यक्ष रजनीश ने बताया कि यह घटना पूर्व के विवाद का परिणाम है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है


माहौल तनावपूर्ण

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में डर है कि कहीं यह विवाद फिर से न भड़क जाए।


EXCLUSIVE REPORT

मनेर में कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल!
क्या पुरानी दुश्मनी और प्रशासनिक ढिलाई ने इस खूनी संघर्ष को जन्म दिया?

छिहत्तर गांव में हुई खूनी गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए चौहत्तर पूर्वी पंचायत के मुखिया शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है

इतना ही नहीं, कई महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस पूरे कांड में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इस समाचार को साझा करें