• India
  • Loading...
BREAKING
स्वास्थ्य

मनेर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, जनसेवा के प्रति दिखा उत्साह

सुपन राय, न्यूज़ 4 पंचायत, पटना/मनेर

मनेर (पटना)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों की कड़ी में मनेर स्थित राम नगिना सिंह डिग्री कॉलेज में एक भव्य एवं सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।

शिविर में पूर्व विधायक प्रो. श्रीकांत निराला, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों सहित दर्जनों लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखा गया और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रो. श्रीकांत निराला ने कहा कि रक्तदान गरीबों और जरूरतमंदों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे न केवल किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है, बल्कि किसी की जान भी बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।

वहीं भाजपा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत निराला ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कम से कम तीन लोगों की जान बचाने में सहायक होता है,

भाजपा नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज के कई गरीब लोग रक्त खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे में इस प्रकार के शिविर उनके लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से हम जरूरतमंदों को जीवनदान देने का कार्य कर रहे हैं, जो समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भाजपा मनेर मंडल अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा कि हमारा रक्त यदि किसी जरूरतमंद या मध्यमवर्गीय परिवार के व्यक्ति के काम आ जाए, तो इससे बड़ी सेवा और कोई नहीं हो सकती।

वहीं राम लखन सिंह यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से मनेर का नाम पूरे देश में गौरवान्वित होगा और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

इस समाचार को साझा करें