• India
  • Loading...
BREAKING
शिक्षा

फरिश्ता बनकर दौड़े पार्षद पुत्र, 6 मासूमों की बचाई जान — बड़ा हादसा टला!

(सुपन राय, न्यूज़ 4 पंचायत, मनेर/पटना) -मनेर आजाद नगर–मोहनपुर रोड पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां महज कुछ पलों की देरी से बड़ा हादसा हो सकता था। पानी से भरे गड्ढे में एक प्ले स्कूल की मारुति वैन लटक गई, जिसमें 6 मासूम बच्चे फंसे हुए थे। बच्चे डर के मारे रो रहे थे और उनकी जान खतरे में थी।

उसी दौरान वहां से गुजर रहे वार्ड संख्या 9 के पार्षद पुत्र रवि रौशन पाठक की नजर जैसे ही इस खौफनाक मंजर पर पड़ी, उन्होंने बिना वक्त गंवाए गाड़ी रोकी और सीधे मौके पर पहुंचे। हालात को भांपते हुए उन्होंने वैन का पिछला शीशा नीचे किया और एक-एक कर सभी 6 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया कुछ ही मिनटों में सभी मासूम बच्चों की जान बचा ली गई। घटना के वक्त वैन का चालक मौके पर मौजूद नहीं था। बाद में पहुंचने पर उसने बताया कि—“वह गाड़ी को गियर में डालकर दूसरे बच्चे को लेने गया था, लेकिन किसी बच्चे ने गलती से गियर न्यूट्रल कर दिया होगा, जिससे वैन लुढ़ककर गड्ढे में जा लटकी।” इस पर रवि रौशन पाठक ने चालक को जमकर फटकार लगाई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने रवि की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर तारीफ की और उन्हें देवदूत” बताया।

वहीं, इस घटना के बाद बच्चों के माता-पिता अब भी सदमे में हैं और इलाके में खराब सड़क और गड्ढों को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

बड़ा सवाल: कब सुधरेगी सड़क व्यवस्था?

  • पानी से भरे गड्ढे बने हादसों का कारण
  • बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा

प्रशासन की लापरवाही फिर उजागर

इस समाचार को साझा करें