• India
  • Loading...
BREAKING
सोशल

मनेर में भू-माफियाओं का आतंक! दर्जनों राउंड फायरिंग कर 50 लाख की रंगदारी, परिवार दहशत में

(सुपन राय, न्यूज़ 4 पंचायत, मनेर/पटना) - बिहार में भू-माफियाओं का मनोबल अब सातवें आसमान पर पहुंचता दिख रहा है। ताजा मामला पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के मोहनपुर से सामने आया है, जहां जमीन हड़पने की नीयत से बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मनेर के जमुनीपुर (मनेर चर्च के पास) निवासी अजय सिंह की मोहनपुर में जमीन पर कब्जा जमाने के इरादे से अपराधियों ने धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं और करीब 50 लाख की रंगदारी की मांग की।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार अब भी भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। परिवार का कहना है कि अपराधी लगातार धमकी दे रहे हैं और जान-माल का खतरा बना हुआ है।

इस गंभीर मामले को लेकर मनेर थाना में सनहा/प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पीड़ित परिवार ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुहार लगाते हुए न्याय और सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

बड़ा सवाल:
क्या बिहार में भू-माफियाओं के सामने कानून बेबस हो चुका है? आखिर कब तक आम लोग यूं ही डर के साए में जीने को मजबूर रहेंगे?

इस समाचार को साझा करें