• India
  • Loading...
BREAKING
सोशल

मनेर में सनसनी: युवक की हत्या के बाद शव पर फेंका गया तेजाब? विधायक के घर के पास वारदात से दहशत !

(सुपन राय, न्यूज़ 4 पंचायत, मनेर/पटना) - मनेर के महिनावा बांध के पास खेत में मिले 30 वर्षीय युवक के शव मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। परिजनों का दावा है कि मृतक के शरीर पर तेजाब (एसिड) के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की इस वारदात ने और भी भयावह रूप ले लिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल मनेर के राजद विधायक के आवास से महज कुछ ही दूरी पर है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

मृतक की पहचान महिनावा बाजार निवासी प्रेमनाथ साव के पुत्र विकास साव (30) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और परिवार में कोहराम मच गया

 

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि
पहले विकास साव की हत्या की गई
इसके बाद पहचान छिपाने या सबूत मिटाने के लिए शरीर पर तेजाब डाला गया

हालांकि, पुलिस ने अभी तक तेजाब फेंके जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

घटना से गुस्साए लोगों ने दानापुर-आरा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया
प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
➡शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
➡हर एंगल से जांच की जा रही है
तेजाब के आरोप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगी

 

बड़े सवाल

क्या यह सोची-समझी साजिश है?
क्या सबूत मिटाने के लिए तेजाब का इस्तेमाल किया गया?

जब विधायक के घर के पास ही ऐसी वारदात हो सकती है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है?
क्या मनेर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं?

इस समाचार को साझा करें